लखनऊ पीजीआई में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लिवर ट्रांसप्लांट के लिए किया गया था भर्ती
Lucknow

पीजीआई में मरीज ने लगाई फांसी
जानकारी के मुताबिक हाल ही में 19 दिसंबर को मरीज पीजीआई में भर्ती हुआ था। मरीज का नाम नितिन कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह तीन बजे मरीज की पत्नी उसके पैर दबा रही थी, उसी के थोड़ी देर बाद वह टहलने के लिए कॉरिडोर में चला गया। काफी देर बाद भी जब मरीज वापस नहीं आया है तो पत्नी उसे देखने के लिए बाहर आई तो देखकर हैरान रह गई। पति का फंदे से लटका हुआ शव को देखकर पीजीआई में हाहाकार मच गया।

जांच में जुटी पुलिस
वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही वहां मौजूद डॉक्टरों और उसकी पत्नी ने बताया कि वह लिवर ट्रासरप्लांट के लिए यहां भर्ती हुआ था।

पीजीआई कॉरिडोर में लगाई फांसी
पूरी घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के एसजीपीजीआई परिसर की है। बता दें, मृतक अपनी पत्नी से बाथरूम जाने के लिए बिस्तर से उठ कर अकेले आया था लेकिन कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस छानबीन और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications