लखनऊ: झाड़ियों के पीछे खून से लथपथ मिली 10 साल की बच्ची, 5 दिन से थी लापता

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में 10 साल की नाबालिग बच्ची की हत्या से सनसनी फैली है। हत्या से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया। परिजनों ने हत्या के पीछे पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद खुद एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण कर हत्यारों की गिरफ्तारी के आदेश पुलिस अधिकारियों को दिए है। बच्ची के शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है और हत्यारो की तलाश में जुटी है।

A girl found in pool of blood behind bush

घटना गोसाईगंज थाने के एक गांव की है जहां 10 वर्षीय मासूम की बड़ी ही बेरहमी से हत्यारों ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्ची का शव गांव में फेंककर हत्यारे फरार हो गए। परिजनों को घटना की उस वक्त जानकारी हुई जब ग्रामीणों ने गांव में खेत किनारे झाड़ियों में बच्ची का खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।

मौके पर खुद एसएसपी कलानिधि नैथानी तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है तो वहीं बच्ची बीते 9 नवम्बर से लापता थी जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने निगोहा थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या के पीछे पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। पुलिस की कई टीम हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+