12वीं पास करने वाली यूपी की 89100 छात्राओं को मिलेंगे 30 हजार रुपए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंटर पास करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा तोहफा देने की तैयारी की है। 2015 में पास हुई 89100 छात्राओं को बांटा जाएगा कन्या विद्या धन।
कन्या विद्या धन के तहत 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 30 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को शासनादेश जारी कर दिये जायेंगे।
इस बार सरकार ने बड़ी सौगात यह दी है कि कन्या विद्या धन सीबीएसई, आएससी बोर्ड के साथ उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद, मदरसा बोर्ड से इंटर पास करने वाली छात्राओं को भी दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में सवा दो लाख शिक्षकों को अखिलेश यादव का बड़ा तोहफा
कन्या विद्या धन पाने वाली छात्राओं में यूपी बोर्ड की 60143, सीबीएसई बोर्ड की 16706, आईएससी बोर्ड की 5569, उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की 3341 और मदरसा बोर्ड की 3341 छात्रायें शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications