लखनऊ बना अपराधियों की शरणगाह, 5 साल के मासूम को अगवा कर 6 लाख की फिरौती मांगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में जिस तरह से अपराधी अपने पैर पसारते नजर आ रहे हैं उसने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े एक और बच्चे का अपहरण हो गया है।

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में यहां के निवासी मनीष शुक्ला के महज पांच साल के बेटे को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया है। यही नहीं अपहरणकर्ताओं ने परिवार वालों को फोन करके 6 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है।

मासूम की खोज में पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन टीमें जुटी हुई हैं लेकिन अभी तक अपरहरणकर्ताओं का कोई भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस जिस तरह से इस मामले में निष्क्रियता दिखा रही है उसने मासूम के परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी है।

मनीष का बेटा जिसकी उम्र महज 5 साल है उसे अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार को अगवा कर लिया था। जिसके खो जाने की रपट घरवालो ने पुलिस को दी। लेकिन जब घरवालों को अपरणकर्ताओं का फोन आया तो 10 लाख रुपए की मांग की गयी।

वहीं जब घरवालों ने 10 लाख रुपए देने में असमर्थता जतायी तो अपहरणकर्ताओं ने 6 लाख रुपए का बंदोबस्त करने को कहा। उधर लखनऊ के एसएसपी राजेश पांडे ने कहा कि वह अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+