5 दिन पहले 50 कमाने वाले टाइपिस्ट बाबा पर आयकर विभाग की नजर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में टाइपिस्ट बाबा के नाम से सोशल मीडिया पर विख्यात हुए कृष्ण कुमार अब इंकम टैक्ट की नजर में आ गये हैं। हर रोज 50 रुपए कमाने वाले कृष्ण कुमार का अकाउंट नंबर जबसे सोशल मीडिया डाला गया है उनके खाते में हर रोज दुनियाभर से आर्थिक मदद पहुंच रही है।
बुजुर्ग की रोजी-रोटी पर यूपी के दारोगा ने बीच चौराहे मारी लात
सीएम अखिलेश यादव ने खुद 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की थी। जिसके बाद कई सामाजिक संस्थाओं ने भी उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। कृष्ण कुमार को हर रोज फोन आ रहे हैं और लोग उन्हें आर्थिक मदद की पेशकश कर रहे हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि कृष्ण कुमार के खाते पर नजर रखी जा रही है कि उन्हें कहां-कहां से आर्थिक मदद मिल रही है। हालांकि अब कृष्ण कुमार के पास बहुत ही कम लोग टाइपिंग के लिए आते हैं। लिहाजा उनकी रोज की कमाई तो तकरीबन बंद हो गयी है लेकिन जिस तरह से उन्हें आर्थिक मदद मिल रही है उसने उनकी दिक्कतों को जरूर कम किया होगा।













Click it and Unblock the Notifications