फुटपाथ पर 50 रुपए रोजाना कमाने वाले कृष्ण कुमार को मिली पुलिस सुरक्षा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टाइपिस्ट कृष्ण कुमार देशभर की मीडिया में छाये हुए हैं। जिस तरह से एक दारोगा ने उनके टाइपराइटर को पैरों से तोड़ा उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं।
कृष्ण कुमार की मदद के लिए डीएम, एसएसपी और खुद मुख्यमंत्री आगे आये लेकिन इन सब के बावजूद उन्हें धमकी मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है।
कृष्ण कुमार को मिल रही धमकी के बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। कृष्ण कुमार को अब लखनऊ पुलिस घर से उनके कार्यस्थल छोड़ने और वापस घर छोड़ने जायेगी।
कृष्ण कुमार के टाइपराइटर को तोड़ने वाले दारोगा को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। जबकि कृष्ण कुमार को नया टाइपराइटर दिया गया है। यही नहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें एक लाख रुपए की मदद की भी घोषणा की है।













Click it and Unblock the Notifications