COVID-19: UP में 24 घंटे में सामने आए 360 नए मामले, अब तक 127 की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 360 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2130 तक पहुंच गई, जबकि 3088 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से 127 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस 2130 हैं। अब तक जो ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 3099 है। पिछले 24 घंटों में 360 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। हमारे प्रवासी मजदूरों के बाहर से लौटने के साथ केसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। कोरोना की वजह से प्रदेश में 127 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 2194 है, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज जारी है। 13178 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है। कल भी 772 पूल 5-5 सैंपलों के और 65 पूल 10-10 सैंपलों के लगाए गए। इनमें से कुल 178 पूल पॉजिटिव आए हैं।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया, पूरे देश में 50 फीसदी से ज्यादा ट्रेनें उत्तर प्रदेश में आई हैं। कल एक दिन में 102 ट्रेनें आईं। आज उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1154 ट्रेनों में 1527000 संख्या को पूरा करते हुए 881 ट्रेनें आ गई हैं और 313 ट्रेनें ऐसी हैं जो चल चुकी हैं या कल तक चल पड़ेगीं। द्वितीय चरण में हरियाणा से 3982 बसों में 135000 लोग, राजस्थान से 355 बसों में 13224 और मध्य प्रदेश में 1350 बसों में 49000 लोग वापिस आ चुके हैं। अब तक बसों और ट्रेनों के माध्यम से कुल मिलाकर 13,68,000 लोग प्रदेश वापस आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications