यूपी में कोरोना वायरस के 3033 नए केस, रिकवरी रेट बढ़कर पहुंचा 90 प्रतिशत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, रोज सामने आने वाले नए मामलों में कमी आ रही है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3 लाख 97 हजार 570 है। वहीं, रिकवरी रेट लगभग 90 प्रतिशत है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3033 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3662 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 38 हजार 82 हैं। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 1 लाख 51 हजार 367 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 1,21,92,619 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

3033 new coronavirus cases in uttar pradesh

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Dr. Harsh Vardhan ने बताया देश का Recovery Rate | वनइंडिया हिंदी

      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत 26 दिनों में प्रदेश में कोविड पाॅजिटिव के एक्टिव मामलों में आई 44 प्रतिशत की कमी पर संतोष व्यक्त करते हुए निरन्तर सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि अनलाॅक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में कई अन्य गतिविधियां भी प्रारंभ हो जाएंगी। इसलिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों का व्यापक उपयोग करते हुए लोगों को संक्रमण से बचाव और सुरक्षा के संबंध में निरन्तर जागरूक किया जाए। इसके लिए एक प्रभावी रणनीति तैयार कर जनपद में टेस्टिंग कार्य में वृद्धि के साथ-साथ SGPGI, KGMU और RMLIMS में उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए।

      CM योगी ने कोविड-19 की रिकवरी दर की जनपदवार माॅनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनपद लखनऊ में कोविड की रिकवरी दर को और बेहतर किया जाए। साथ ही कोविड के प्रोटोकाॅल के पूर्ण पालन हेतु लोगों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए। सीएम ने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य को जनपद अयोध्या, वाराणसी तथा सीतापुर में भी रिकवरी दर में वृद्धि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+