लखनऊ: नाबालिग ने गांजा लाने से किया इंकार, तीन लोगों ने पिलाया तेजाब
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल के बच्चे को नशेड़ियों ने जबरन पकड़कर बुरी तरह से मारा-पीटा। इसके बार नशेड़ियों ने उससे गांजा-स्मैक मंगाया। बच्चे ने जब मना कर दिया तो नशेड़ियों ने उसके मुंह में जबरन एसिड उड़ेल दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर आनन-फानन में पहुंची। तब तक हिम्मती बच्चा खुद अस्पताल पहुंचा और यहां भर्ती हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार दहशत में हैं।

घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए नशेड़ी
जानकारी के अनुसार मड़ियांव मे छोटे मियां की मस्जिद फैजुल्लांज टीले के पास अपने परिवार के साथ रहने वाले मोहम्मद वकील का 12 वर्षीय बेटा मोहम्मद फैसल बुद्धवार की सुबह करीब 10 बजे घर से नाना के घर जाने के लिए निकला था। तभी रास्ते में उसे तीन नशेड़ियों ने घेर लिया। तीनों ने उससे दुकान से गांजा लाने को कहा, जिसका उसने विरोध किया। बच्चे का विरोध करना नशेड़ियों को इतना नागवांर गुजरा कि वो उसे बुरी तरह से पीटने लगे। दो ने उसके हाथ पकड़े और तीसरे ने उसके मुंह में एसिड उडेल दिया। बच्चा दर्द से बिलबिलाने लगा तो वो सभी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए।
तेजाब से झुलसा बच्चा खुद अपने आप अस्पताल में हुआ भर्ती
फैसल ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह से गोलागंज स्थित बलरामपुर अस्पताल पहुंचा। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। फैसल का मुंह और हलक बुरी तरह से जल गया था जिसकी वजह से वो कुछ भी बताने की हालत में नहीं था।
वीडियो कॉल पर बदमाश को देखकर सहमा बच्चा
इस सनसनीखेज घटना के बाद से ही पुलिस क्षेत्र में दबिश दे रही है। जिसमें एक नशेड़ी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो की तलाश जारी है। वहीं बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो कॉल करके जैसे ही नशेड़ी की पहचान कराई तो वह सहम गया। घटना से बच्चा काफी दहशत में है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
मड़ियांव थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शकील की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर मारपीट, जानमाल की धमकी देने और तेजाब पिलाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी नूर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications