COVID-19: UP में 269 नए केस, सीएम योगी ने दिया निर्देश- कोरोना की जांच व इलाज मुफ्त किया जाए

लखनऊ। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन की चौथा चरण शुरू हो चुका है, लेकिन संक्रमण के मामलों में कमी के बजाए तेजी से बढ़ोतरी होती जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 269 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस के 1955 केस एक्टिव हैं, जबकि 2918 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश अब तक कोरोना से 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

269 new positive cases reported in uttar pradesh

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि कोरोना की जांच व इलाज मुफ्त किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति कोरोना के लक्षणों की जांच के लिए सरकारी अस्पताल से संपर्क कर सकता है। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इलाज मुफ्त किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से फैलता है और किसी को भी हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो उनके प्रति किसी प्रकार की कोई दुर्भावना न रखें बल्कि उन्हें अस्पताल के लिए प्रेरित करें। साथ ही बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी जैसे डायबिटीज, कैंसर, किडनी आदि की बीमारी है तो इन लोगों से दूर रहें ताकि इन्हें किसी प्रकार का संक्रमण न होने पाए।

घर से अनावश्यक रूप से न निकलें। संक्रमण से बचाव ही एक मात्र रास्ता है, इस पर सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए। साबुन, पानी से हाथ धोते रहें, मुंह और नाक को मास्क, रूमाल, दुपट्टे या गमछे आदि से ढक कर रखें, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग (2 गज की दूरी) का पालन करें, इस समय यह बहुत आवश्यक है। बता दें, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में छह नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है। वहीं तीन ठीक होकर घर जा चुके हैं। हालांकि, मृतकों में एक गोरखपुर के कैंपियरगंज का रहने वाला था, जिसे महराजगंज में जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+