यूपी में PFI से जुड़े 25 लोग गिरफ्तार, योगी के मंत्री मोहसिन रजा ने कही ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई से जुड़े 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रवीण कुमार के मुताबिक, यूपी में पीएफआई से जुड़े 25 व्यक्तियों को विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पीएफआई बिल्कुल सिमी का दूसरा रूप है। इस संगठन ने केरल के बाद यूपी में पैर फैलाने शुरू किए हैं।

25 people arrested in connection with pfi in uttar pradesh

योगी सरकार ने PFI पर बैन के लिए गृह मंत्रालय से की सिफारिश

योगी सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से सिफारिश की है। सूत्रों के मुताबिक, नागरिकता कानून को लेकर यूपी में हुए हिंसा प्रदर्शन में पीएफआई का हाथ सामने आया है। संगठन से जुड़े आरोपियों के यहां से आपत्तिजनक सामग्रियां, साहित्य, सीडी आदि मिले थे, जिसको आधार बनाकर ही इस संगठन को बैन करने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार ने भेजा है।

डिप्टी सीएम ने कहा था- पीएफआई पर लगेगा प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का हाथ था। स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के लोग ही पीएफआई में हैं। इन सभी लोगों ने उत्तर प्रदेश में हिंसा फैलाई है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और सरकार की ओर से प्रस्ताव लाकर इसे प्रतिबंधित किया जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंसा के पीछे पीएफआई का हाथ था। सिमी के लोगों ने ही इस संगठन में शामिल होकर हिंसा फैलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+