गरीब बच्चों के दाखिले को लेकर प्रशासन ने जारी किया 21 स्कूलों को नोटिस

लखनऊ। पिछले काफी दिनों से प्राइवेट स्कूल में दाखिले को लेकर चल रहे आंदोलन के बाद लखनऊ प्रशासन ने 21 अहम स्कूलों को निर्देश जारी कर गरीब छात्रों को प्रवेश देने का निर्देश दिया है। यह आदेश उस नये कानून के बाद दिया गया है जिसमें शिक्षा के अधिकार के तहत प्राइवेट स्कूलों में भी 25 फीसदी गरीब बच्चों को प्रवेश देने को कहा गया था।

21 schools given notice in lucknow to give admission to poor students

यह फैसला मैग्सेसे अवार्ड विजेता संदीप पांडे के आंदोलन के चलते लिया गया है। संदीप पांडे ने दाखिले को लेकर कॉलेज के बाहर ना सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि अपनी गिरफ्तारी भी दी। शहर के 21 कॉलेजों को दो दिन की मोहलत दी गयी है कि छात्रों को दाखिला जल्द से जल्द दिया जाए।

जिन स्कूलों को यह निर्देश जारी किये गये हैं उसमें शहर के प्रतिष्ठित स्कूल सीएमएस, स्प्रिंग डेल सहित कई स्कूल शामिल हैं। नियम के अनुसार शहर के 261 बच्चों को 21 विभिन्न स्कूलों में दाखिया दिया जाना है। लेकिन सिर्फ 54 बच्चों को ही दाखिला दिया गया है। इन बच्चों को सिर्फ 9 स्कूलों में ही दाखिला दिया गया है, जबकि अभी भी 207 छात्रों को दाखिला नहीं मिला है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद भी जब इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो संदीप पांडे ने इसके लिए अनशन शुरु कर दिया था। संदीप पांडे ने कहा कि अगर यह सभी स्कूल कानून का पालन नहीं करते हैं तो इनकी मान्यता का रद्द कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+