यूपी में कोरोना के अब तक 1884 सक्रिय मामले, COVID-19 से लड़ने के लिए 54 हजार बेड तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ-साथ मौतों के मामले भी थम नहीं रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में अब तक कोरोना वायरस के 1884 सक्रिय मामले सामने आए हैं। कुल 1504 लोगों को स्थस्थ करके अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कोविड केयर सिस्टम (ECCS) को डॉक्टरों की टीम वाली मेंटर प्रणाली के रूप में विकसित किया गया है। यदि किसी संस्थान को कोविड 19 रोगियों का इलाज करते समय किसी मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, तो वे ECCS के तहत उस क्षेत्र के नॉमिनेटेड मेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

1884 active cases of COVID 19 are at present in Uttar Pradesh

बता दें, कोरोना के इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में सबसे ज्यादा 54,000 बेड तैयार करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है। वहीं, प्रदेश के हर जिले में वेंटिलेटर की बेहतर सुविधा मुहैया कराने में भी यूपी इकलौता पहला राज्य बन गया है। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि हर कोरोना मरीज की निगरानी खुद करें। सीएम ने कहा कि डाॅक्टरों के सामने अपनी सेवा से समाज का दिल जीतने का अवसर, इसलिए संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा व देखभाल करें।

सीएम ने कहा कि क्षमता का आंकलन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया जाता है, इसलिए आपदा काल में बेहतर से बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रकार से सहयोग दे रही है। उन्होंने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं टेक्नीशियन को लगातार समुचित प्रशिक्षण देते रहने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में यह सेक्टर पहले की ही तरह अपने गौरव को प्राप्त करे यह मेरी प्रतिबद्धता है। उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) का बेहद संपन्न इतिहास रहा है। हर जिले के खास उत्पाद (एक जिला एक उत्पाद) इसका सबूत है। अब इन्हीं एमएसएमई उद्योगों और एक जिला एक उत्पाद के जरिए सरकार करीब 90 लाख अतिरिक्त रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि हर एमएसएमई में रोजगार का एक अतिरिक्त अवसर पैदा किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+