उत्तर प्रदेश: नोएडा में 3 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव, इनमें 9 साल की बच्ची भी शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या अब दो हजार के पास पहुंचने वाली है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक 1843 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 289 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 29 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। उधर, गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए, जिनमें एक 9 साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं, कोरोना से संक्रमित 12 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

यूपी में कुल 402 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि अभी तक यूपी में कुल 402 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं और अब तक लॉकडाउन के दौरान 32000 वाहन सीज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने राज्य में पूल टेस्टिंग को बढ़ावा देने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से मेडिकल टीम को संक्रमण से मुक्त करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। जो भी गैर राज्यों से उप्र में आ रह हैं उन्हें हर हाल में क्वारंटाइन कराया जाएगा। सभी नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर भी आगे का काम शुरू किया जाएगा। अब तक जो औद्योगिक इकाइयां शुरू हुई हैं वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
नोएडा में तीन नए पॉजिटिव मामले, 9 साल की बच्ची भी शामिल
उधर, गौतमबुद्धनगर जिले में COVID-19 पॉजिटिव के 3 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 9 साल की एक बच्ची भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 112 पर पहुंच गई है, जिनमें से 59 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और फिलहाल 53 कोरोना एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications