लखनऊ में लगातार बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक दिन में 147 नए केस

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लगातार तीसरे द‍िन कोरोना के 100 से ज्‍यादा नए मरीज म‍िले। लखनऊ में अब कोराना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 761 पर पहुंच गई है। उत्‍तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को पिछले 24 घंटों में 147 नए संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, सोमवार को कोई मौत नहीं हुई। इससे पहले रविवार को 141 नए केस सामने आए थे। संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में फिर से फीवर डेस्क को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा पॉजिटिव वह लोग निकल रहे हैं, जो किसी अन्य पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं। बाहरी राज्य के लोगों से स्थानीय में संक्रमण की चेन बनती जा रही है।

147 new covid 19 cases reported in lucknow

Recommended Video

      Coronavirus के बढ़ते मामलों के बीच Yogi Govt.ने Holi के लिए दिशा निर्देश जारी किए | वनइंडिया हिंदी

      ज्यादा पॉजिटिव वाले इलाकों को सील भी किया जा सकता है

      डॉ. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस एवं कांटैक्ट ट्रेसिंग की टीमें बहुत तेजी से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल ले रही हैं। पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन की टीमों को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। लोगों से मास्क लगाने, हैंड सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। होम आइसोलेशन वालों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा जा रहा है। अब ज्यादा पॉजिटिव वाले इलाकों को पहले की तरह सील भी किया जा सकता है। बता दें, लखनऊ में अब तक कुल दो लाख 40 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों, बीमारों और बुजुर्गों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें से करीब एक लाख लोगों को दोनों डोज मिल चुकी हैं। सोमवार को 73 सरकारी व 60 निजी अस्पतालों में 13409 लोगों को वैक्सीन दी गई।

      'मास्क नहीं तो इलाज नहीं'

      डॉ. सिंह ने कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में 'मास्क नहीं तो इलाज नहीं' का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशि‍त क‍िया गया है। उन्‍होंने बताया कि सोमवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, स्कूलों, होटलों, बाजारों और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल्‍स ल‍िए गए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+