चंदौली में इमारत ढहने से 13 लोगों की मौत 1 घायल
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दुल्हीपुर में निर्माणाधीन घर के ढह जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ जब इमारत में काम चल रहा था।

बताया जा रहा है कि इमारत में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के चलते यह हादसा हुआ। मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरु हो गया है। हादसे में 13 लोगों की मौत के चलते मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस सुपरिटेंडेंट जेएल यादव ने कहा कि मकान तकरीबन एक महीना पहले ही बन कर तैयार हुआ था। मकान मालिक और उनके रिश्तेदारों के अलावा कुछ मजदूर भी उस मकान में थे और मकान एकाएक ढह गया। जेएल यादव ने बताया कि मकान के मलबे में 13 लोगों की दबने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications