19 बच्चों से सवार स्कूली वैन ट्रेन से टकरायी, 10 की मौत
लखनऊ। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्कूली वैन ट्रेन से टकरा गयी। इस हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गयी है जबकि कई बच्चे घायल हैं। यह हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ जब वैन में सवार 19 बच्चों को लेकर स्कूली वैन क्रॉसिंग पार कर रही थी। यह वैन टेंडरहार्ट इंग्लिश स्कूल की थी। हादसे के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंच गये हैं।
मॉनसून में नहीं हो रेल हादसा इसके लिये क्या कर रहा है रेलवे
हादसे के बाद जिलाधिकारी, एसएसपी कैयरमऊ स्थिक मानव रहित क्रॉसिंग पहुंचे और हादसे की वजह का जायजा लिया। वहीं इस हादसे के बाद रेलवे ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं। पूर्वोत्तर रेलव ने इस मामले के जांच के लिए जेए ग्रेड इंक्वायरी का आदेश दे दिया है। इसमें रेलवे के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications