'आपके पैर छूते हैं.. हाथ जोड़ते हैं लेकिन वोट हमें ही देना', मतदान के दौरान प्रत्याशी का वीडियो हुआ वायरल
चुनाव के मैदान में जो भी प्रत्याशी उतरता है, मानो जैसे एक जंग लड़ने जा रहा हो। और वो कहते हैं न कि जंग में सब जायज होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इस वायरल वीडियो में जब एक प्रत्याशी वोटरों के पैरों में लेट गया।

यूपी निकाय चुनाव में तमाम प्रत्याशी अपनी-अपनी गणित भिड़ाकर लोगों का वोट लेने में जुटे हुए हैं। कई तस्वीरें ऐसी भी सामने आई जिनमे प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने के लिए अनोखे ही हथकंडे अपनाए। हाल ही में बलिया में एक पार्टी के कार्यकर्त्ता को हनुमान जी के भेष में चुनाव प्रचार करता देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जनपद ललितपुर से, जिसमे प्रत्याशी वोटरों के पैर पकड़ते नजर आ रहा है।
Recommended Video

जमीन पर लेटकर, पैर छूकर वोट डालने की अपील
दरअसल यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर का है। यहां के महरौनी नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी मतदाताओं के पैरों में गिरकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं। इस दौरान किसी ने उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो अब जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस प्रकार प्रत्याशी वोटरों के पैरों में लेटकर वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

मतदाताओं के पैरों में गिरे पार्षद प्रत्याशी
बता दें कि प्रदेश में कल यानी गुरुवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रथम चरण का मतदान किया गया। यहां जिले में भी प्रथम चरण के लिए लोगों ने वोट डाले। वहीं जब महरौनी नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 में लोग वोट डालने पहुंचे तो एक प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने के लिए पैरों में गिरकर वोटों की गुहार लगाने लगे। प्रत्याशी का नाम सपना अहिरवार है। सपना अपने पति राजेश अहिरवार के साथ मिलकर मतदाताओं के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाते हुए वोट मांग रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications