शादी में पहुंचने से पहले दो भाई के साथ हुई अनहोनी, सड़क हादसे में मौत
Lalitpur news, ललितपुर। यूपी के ललितपुर में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। जिले में मड़ावरा मार्ग पर स्थित ग्राम बम्होरी कलां व ग्राम पिपरट के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि थाना मड़ावरा अंतर्गत गांव तिसगना निवासी 24 वर्षीय बलराम अहिरवार, अपने चचेरे भाई अनिल अहिरवार(21) व 19 साल के बाजीगर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बहादुरपुर जा रहे थे। तभी पिपरट गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल है।
तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बलराम व अनिल अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाजीगर की हालत गम्भीर होने पर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष मड़ावरा वीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया हैं। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: कुर्सी न देने पर भड़के भाजपा नेता, डॉक्टरों से की मारपीट, सुलह कराने पहुंचे चौकी इंचार्ज भी हुए घायल












Click it and Unblock the Notifications