कुर्सी न देने पर भड़के भाजपा नेता, डॉक्टरों से की मारपीट, सुलह कराने पहुंचे चौकी इंचार्ज भी हुए घायल

Etawah News, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भाजपा नेता की गुंडई सामने आई है। सैफई में बने मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुर्सी न देने से भाजपा नेता और उसके समर्थकों ने डॉक्टरों को गन पॉइंट पर लेकर मारपीट की। इस बीच मामले को शांत करवाने पहुंची पुलिस पर भी भाजपा नेता ने हमला कर दिया, जिसमें एक चौकी इंचार्ज घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने देर रात भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे और उसके चार समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज लिया।

BJP leaders Ruckus the hospital

मारपीट में घायल डॉक्टर सलीम ने बताया कि वह मेडिकल यूनिवर्सिटी में इमरजेंसी में भर्ती मरीजो का इलाज कर रहे थे। उसी समय भाजपा नेता कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। वह इमरजेंसी में रखी डॉक्टरों की कुर्सी पर बैठ गए। जब इसका विरोध किया गया तो उनके समर्थकों ने गन पॉइंट पर ले लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले को शांत करवाने आए चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन के साथ भी मारपीट शुरू कर दी जिसमें वह भी घायल हो गए।

BJP leaders Ruckus the hospital

एसपी ग्रामीण रामबदन सिंह ने बताया कि भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे और उनके चार साथियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया गया है। इस मारपीट में पुलिस विभाग का एक सब इंस्पेक्टर विपिन भी घायल हुआ है। फिलहाल घटना के बाद से ही भाजपा नेता फरार चल रहे है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: पिता ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, बेटी ने कर लिया मर्डर प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+