सौतेली मां ने की आठ साल के बच्चे की हत्या, शव को कुए में फेंक अनजान होने का करती रही नाटक

सौतेली मां ने आठ साल के बच्चे की हत्या, शव को कुए में फेंक अनजान होने का करती रही नाटक

ललितपुर, 21 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से है। यहां एक सौतेली मां ने आठ साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को कुए में फेंक दिया। इसके बाद वो इस तरह से व्यवहार करने लगी, जैसा कि उसे कुछ पता न हो। हालांकि, महिला के पति ने अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगा। जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Stepmother life lost eight year old child in Lalitpur

यह वारदात ललितपुर के जखौरा थाना विनेकाटोरन गांव की है। गांव निवासी गजेंद्र राजपूत शनिवार सुबह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वापस आने पर उसकी पहली पत्नी का आठ वर्षीय पुत्र शिवम घर में नहीं मिला। गजेंद्र ने सोचा कि बेटा गांव में कहीं खेलने चला गया होगा। लेकिन वह दोपहर तक नहीं लौटा तो सभी ने उसकी काफी खोजबीन की। गजेंद्र ने अपनी पत्नी (बच्चे की सौतेली मां) से पूछा कि बेटा कहां है। लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी।

इसके बाद उसे शक हुआ फिर गांव वालों को लेकर खोजबीन की और बेटे की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। गजेंद्र ने घर के पीछे कुएं में शिवम के गिरने की आंशका जताई। गांव वालों और पुलिस की मदद से 40 फीट पानी से भरे कुएं को खाली कराया गया। देर रात शिवम का शव कुएं में मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी गिरिजेश कुमार और थानाध्यक्ष जखौरा आनंद पांडेय मौके पर पहुंच गए। गजेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि 7 साल पहले शिवम के जन्म के समय उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। 5 साल बाद उसने पास के गांव भड़रा निवासी सुखवती (25) से शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद से ही सुखवती शिवम का उत्पीड़न करने लगी। गजेंद्र ने अपनी दूसरी पत्नी पर शिवम की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि पति की शिकायत पर पत्नी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+