ललितपुर: राशन लेने गई नाबालिग को दुकान में किया बंद, बंधक बनाकर किया गैंगरेप

ललितपुर। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता गांव की ही एक राशन की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही पांच युवकों ने नाबालिग को बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राशन का सामान लेने गई थी लड़की

राशन का सामान लेने गई थी लड़की

जानकारी के मुताबिक, थाना जाखलौन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की 10 अप्रैल की दोपहर अपने घर से किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पांच युवकों ने लड़की को दुकान के अंदर ही बंधक बना लिया और बाहर से ताला डाल दिया। दो युवक दुकान के बाहर निगरानी करते रहे, जबकि तीन युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए। उन्होंने किसी प्रकार युवकों के चंगुल से लड़की को मुक्त कराया। आरोप है कि दबंग युवकों ने लड़की के साथ मारपीट भी की।

एसपी ने दिए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश

एसपी ने दिए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश

परिजनों ने बताया कि जब वह मामले की शिकायत करने थाना जाखलौन पहुंचे तो पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी पर एसपी कैप्टन एमएम बेग खुद गांव में पहुंचे और परिजनों से बात कर मौके का निरीक्षण भी किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।

झारखंड में भी गैंगरेप की वारदात

झारखंड में भी गैंगरेप की वारदात

झारखंड के गुमला शहर से करीब एक गांव में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। करीब चार घंटे तक अपने कैद में रख एक स्कूल के पास 12 युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना बीते तीन अप्रैल की है, लेकिन आरोपितों ने लड़कियों को धमकी दी थी कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया तो गांव से निकाल देंगे। आरोपियों के डर की वजह से पीड़िता थाने आने से डर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+