ललितपुर: आदिवासी किशोरी को बंधक बनाकर किया रेप, 3 माह की गर्भवती होने पर खुलासा

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक नाबालिग आदिवासी किशोरी से रेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव के दो युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, फिर उसके साथ रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग 3 माह की गर्भवती हो गई। वहीं, पुलिस पर आरोप है कि पीड़िता और उसकी मां के किसी कागज पर अंगूठा लगा कर राजीनामा कर दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने के बाद जब पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची तो एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज कराया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है।

minor girl get pregnant after misdeeds in lalitpur

तीन माह तक बंधक बनाकर किया रेप

घटना जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। 3 महीने पहले एक नाबालिग आदिवासी किशोरी को गांव के ही 2 लोग ले गए। तीन माह तक दोनों ने मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक गांव अपने रिश्तेदार के यहां किशोरी को बंधक बना कर रखा, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता द्वारा बताया गया है कि वहां मौजूद एक महिला ने किशोरी से उसका नाम पता पूछा और बगैर किसी को बताए उसे ललितपुर ले आई, जहां उसने थाना जाखलौन पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई।

पुलिस ने गंभीर आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित और शिकायतकर्ता के किसी कागज पर अंगूठा लगाकर बिना मामला दर्ज किए पीड़िता को उसकी मां के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने के बाद जब पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची तो एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज कराया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+