Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lalitpur News: देवगढ़ गुफा में निरीक्षण कर रहे अधिकारियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई गंभीर रूप से घायल

Lalitpur News: यूपी के ललितपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों के दल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव (रेशम विकास) सुनील कुमार वर्मा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा इन दिनों ललितपुर जनपद के दौरे पर हैं। रविवार को वह देवगढ़ क्षेत्र में संचालित योजनाओं और पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Lalitpur News up officers injured

अधिकारियों की टीम ने पहले दशावतार मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद सभी अधिकारी वहीं पर समीप स्थित बौद्ध गुफा की ओर गए। गुफा परिसर में पहुंचते ही अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड अधिकारियों पर टूट पड़ा।

अधिकारियों को पहले लगा कि मधुमक्खियां चली जाएंगी, लेकिन उनकी संख्या और बढ़ गई जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। कई अधिकारी किसी तरह जान बचाकर गाड़ियों में जाकर छिपे, जबकि कुछ दूर जाकर पेड़ों की आड़ में छिपे।

अधिकारी ही नहीं गनर और अर्दली भी घायल

मधुमक्खियों के हमले के दौरान विशेष सचिव, मुख्य विकास अधिकारी और एडीएम नमामि गंगे आदि लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी और अर्दली उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे और वे भी मधुमक्खियों के हमले से नहीं बच सके।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ अधिकारी भाग नहीं सके, जिससे उनको मधुमक्खियों ने अधिक डंक मार दिया। स्थिति को देखते हुए देवगढ़ मैनेजिंग कमेटी और आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को बचाया गया।

घायलों को कंबल से ढंका तब मिली राहत

देवगढ़ दिगंबर जैन कमेटी के पदाधिकारी सीए संजीव जैन व गौरव जैन के साथ अन्‍य कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मधुमक्खियों से बचाने के लिए अधिकारियों और अन्‍य लोगों को कंबल ओढ़ाए। उसके बाद किसी तरह लोग बच पाए।

सूचना मिलने पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को गढ़ौली गांव से जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती विशेष सचिव, सीडीओ, एडीएम, जल निगम के अभियंता, सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारियों का उपचार जारी है। जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारियों से मुलाकात की। डीएम ने चिकित्सकों को सभी को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+