जबड़े में दबाकर चरवाहे को घसीट ले गया मगरमच्छ, पानी में मिली लाश

Lalitpur news, ललितपुर। मंगलवार की शाम कोतवाली तालबेहट के ग्राम हनोता के पास से निकली बेतवा नदी किनारे बकरी को चरा रहे चरवाहे पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। मगरमच्छ ने शख्स को जबड़े से दबाकर नदी में गहरे भराव में ले गया। वहां मौजूद लोग देखकर हैरान रह गए। बाद में पहुंचे गोताखोरों ने चरवाहे के शव को बरामद किया।

crocodile grabs old man into water found dead

यहां के कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम कडेसरा कला के मजरा हनोता निवासी 70 वर्षीय भगवानदास पाल मंगलवार को अपनी बकरियां चराने के लिए गांव के पास से निकली बेतवा नदी के पास गया हुआ था। शाम 4, 5 बजे के बीच जब वह नदी किनारे खड़ा हुआ था, तभी एक विशाल मगरमच्छ ने चरवाहे भगवानदास पर हमला कर दिया और जबड़े में दबाकर पनी के अंदर खींच ले गया। चरवाहा बचने को चिल्लाया तो वहां मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन जब तक मगरमच्छ चरवाहे को काफी गहरे भराव में ले गया था।

crocodile grabs old man into water found dead

टना की सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चरवाहे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते मगरमच्छ चरवाहे को पानी के अंदर ले गया। पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा, तो कुछ घंटों बाद उसका शव को ढूंढ़ निकाला। इधर चरवाहे की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तालबेहट उदयभान गौतम ने बताया कि चरवाहे को बचाने के सभी प्रयास किये गए लेकिन बचा नहीं सके। चरवाहे के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+