पहले महिला की साड़ी से गला दबाकर की हत्या, फिर शव के साथ बनाए संबंध

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 अक्टूबर को 40 वर्षीय महिला अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ था। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक मूक-बधिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी ने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की और फिर शव के साथ दुष्कर्म भी किया।

woman killed then physical attack her body in lakhimpur kheri a man arrested

पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 10 अक्टूबर को एक महिला का अर्द्धनग्न शव बरामद किया गया था। शव के पोस्टमॉर्टम के दौरान उसकी गला दबाकर हत्या करने और दुराचार किए जाने की बात सामने आई थी। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वारदात की शिकार हुई महिला जब बैंक से धन निकालकर खेत के पास से गुजर रही थी, उस वक्त गंगाराम वहां काम कर रहा था।

महिला को अकेला जाते देख आरोपी गंगाराम ने महिला को खेत में खींच लिया और उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म भी किया। चूंकि आरोपी मूक-बधिर है, इसलिए उससे पूछताछ नहीं की जा सकी। इसी वजह से विशेषज्ञों की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गंगाराम ने संकेतों में बताया कि उसने उस महिला को अकेली पाकर उस पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में गंगाराम पर हत्या के साथ बलात्कार और सबूत छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+