VIDEO: नदी से घर की नाली में आ घुसा मगरमच्छ, लोगों ने ली सेल्फी, बोले- शरमा रहा है
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में मगरमच्छ घुस आया। यह मगरमच्छ उहल (उल्ल) नदी से यहां मोहल्ला शास्त्री नगर कॉलोनी के गटर में पहुंचा। कॉलोनी में लोगों की बसावट काफी ज्यादा है, ऐसे में मगरमच्छ देखे जाने का पता चलने पर वहां हो-हल्ला मचने लगा। सूचना मिलने पर वनविभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे।
Recommended Video

शास्त्री नगर मोहल्ले में मकान के गटर में मगरमच्छ इधर-उधर घूम रहा था। लोगों को देखकर वह छुप जाता था। तब कुछ ने कहा कि, यह शरमा रहा है। वनविभाग के लोग उसे बाहर निकालने में जुट गए। रस्सी एवं जाले के सहारे मगरमच्छ को काबू किया जाने लगा। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वह पकड़ लिया गया।
मगरमच्छ को बाहर निकाले जाने पर पता चला कि, वह बच्चा था। वह एक वयस्क मगरमच्छ नहीं था। उसे देखकर कई लोग फोटो खींचने लगे। कुछ ने सेल्फी भी खींची। एक शख्स बोला कि, शहर के पास से बह रही उल्ल नदी से मगरमच्छ अक्सर रिहायशी इलाके में आ जाते हैं। वे नालों के जरिए घरों तक पहुंच जाते हैं।
बहरहाल, वन विभाग की टीम द्वारा जब इस मगरमच्छ को पकड़ा गया, तो मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को वापस नदी में छोड़ दिया गया। यह नदी यूपी की ऐसी नदी है, जहां आप आसानी से मगरमच्छ देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications