Lakhimpur Kheri News: भाजपा विधायक योगेश वर्मा को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़
Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी गई। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव में जिला अधिवक्ता संघ की पत्नी बैंक अध्यक्ष पद की दावेदार हैं।
Recommended Video
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में सभापति का चुनाव होना था, जिसको लेकर बुधवार को डेलीगेट के लिए नामांकन दाखिल हो रहे थे। आरोप है कि विधायक का समर्थक पर्चा दाखिल करने के लिए बैंक पहुंचा तो पूर्व बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने उसका पर्चा फाड़ दिया। साथ ही उसकी पिटाई की। इससे बखेड़ा खड़ा हो गया। सदर विधायक योगेश वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ बैंक पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रहे जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उन पर थप्पड़ बरसा दिए और जमकर पिटाई की साथ ही उनका कुर्ता भी फाड़ दिया। समर्थकों की भी पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भाजपा विधायक योगेश वर्मा का आरोप है कि चुनाव में जमकर धांधली हो रही थी। विरोध करने पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने उनकी पिटाई की। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष की पत्नी पुष्पा सिंह पहले अध्यक्ष रह चुकी है। अब वह दोबारा फिर जबरन अध्यक्ष बनना चाह रहीं हैं, इसको लेकर जो भी पर्चा दाखिल करने जाता है, उसके पर्चा फाड़ दिया जाते हैं। बवाल के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। लखनऊ आईजी प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे और विधायक योगेश वर्मा से बात की। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी ने विधायक योगेश वर्मा को लखनऊ बुला लिया।












Click it and Unblock the Notifications