सांसद बनने के महीनों बाद भी इस बात से परेशान हैं इकरा हसन! UP पुलिस तक पहुंच गई है बात, आखिर क्या है मामला?
Iqra Hasan Kairana MP: उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद इकरा हसन चुनाव जीतने के बाद से सुर्खियों में हैं। इकरा हसन लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के प्रदीप चौधरी को 69,000 से अधिक वोटों से हराकर मशहूर हुई थीं। संसद में इकरा हसन का पहला भाषण हो या फिर विवादित महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयानों पर इनका पलटवार हो?
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पार्टी की सांसद इकरा हसन छाई रहती हैं। लेकिन सांसद बनने के चार महीने बाद भी इकरा हसन परेशान हैं। इकरा हसन की ये परेशानी इस कदर बढ़ गई है कि बात उत्तर प्रदेश पुलिस तक पहुंच गई है। इकरा हसन ने यूपी पुलिस से अपनी परेशान को लेकर गुहार लगाई है।

आखिर किस बात से इतनी परेशान हैं सपा सांसद इकरा हसन?
कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन ने यूपी पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके नाम से करीब 92 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाए। सांसद बनने के बाद से ही इकरा हसन अपने फर्जी और फेक सोशल मीडिया हैंडल से परेशान हैं। इकरा हसन को इस बात का डर है कि इन अकाउंट से कोई भी अनधिकृत पोस्ट किया जा सकता है, जो विवाद का कारण बन सकती है।
इकरा हसन की शिकायत के बाद यूपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उचित कदम उठाए जाएंगे। शनिवार (5 अक्टूबर) को अपने प्रतिनिधि के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत में इकरा हसन ने शामली के पुलिस अधीक्षक और कैराना के सर्किल अधिकारी को इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इन फर्जी अकाउंट की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।
ये भी पढे़ं- 'ऐसी गुस्ताखी ना काबिल बर्दाश्त, ये ढोंगी-पाखंडी लोग...', किस पर फूटा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा?
फर्जी अकाउंट पर इकरा हसन की तस्वीरों का किया जा रहा है इस्तेमाल!
उन्होंने पुलिस को अपने असली सोशल मीडिया अकाउंट के कुछ यूआरएल भी उपलब्ध कराए। सांसद इकरा हसन के प्रतिनिधि मनोज राणा ने कहा, "कई फर्जी अकाउंट उनकी (इकरा हसन) तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन अकाउंट की निगरानी करना और उन्हें प्रतिबंधित करना किसी भी विवादित पोस्ट को शेयर होने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।"
ये भी पढे़ं- हरियाणा में किस कैंडिडेट के लिए प्रचार करने पहुंची कैराना सांसद इकरा हसन, क्या है सपा का प्लान?
क्यों ट्रोल हो रही हैं सांसद इकरा हसन?
असल में 25 जुलाई 2024 को लोकसभा में शामली से वैष्णो देवी और शामली से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग करते हुए संसद में इकरा हसन ने पहला भाषण दिया था। अपने पहले भाषण के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें पोस्ट करके उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सीओ अमरदीप मौर्य ने कहा, "सांसद इकरा हसन की शिकायत के आधार पर साइबर सेल को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications