Love Story UP: लखीमपुर खीरी में देवर से प्यार में पड़ी महिला, पंचायत में पति ने खुद सौंपा पत्नी का हाथ
Love Story UP: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक अनोखा प्रेम-प्रसंग चर्चा का विषय बना हुआ है। निघासन इलाके में एक शादीशुदा महिला को अपने ही देवर यानी पति के ताऊ के बेटे से प्यार हो गया। मामला तब और उलझ गया जब पति को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
महिला के तीन बच्चे हैं और उसका प्रेमी भी शादीशुदा है, जिसके दो छोटे बच्चे हैं। जब पति ने बार-बार समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी और उसका प्रेमी नहीं माने, तो उसने समाज के सामने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। पंचायत बुलाई और वहां अपनी पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथ में देकर दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी।

पंचायत में पति ने सबके सामने कहा कि अब वह अपनी पत्नी को आज़ाद करता है और उसकी मर्जी है वह जिससे चाहे साथ रहे। वहीं, महिला के प्रेमी की पत्नी जब इस बात को जानती है तो वह नाराज होकर अपने बच्चों के साथ मायके चली गई है। इस पूरे मामले ने गांव में हलचल मचा दी है।
तीन बच्चों की मां को हुआ देवर से प्रेम
महिला की शादी 18 साल पहले झारखंड निवासी युवक से हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी करीब 17 साल की है। प्रेम-प्रसंग की शुरुआत तब हुई जब महिला का अपने ही देवर से मिलना-जुलना बढ़ा, जो कुछ दूरी पर ही रहता है और पति के ताऊ का बेटा है।
हालांकि महिला का प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां धीरे-धीरे प्रेम में बदल गईं, जो कि महिला के पति को बिल्कुल मंजूर नहीं था। कई बार उसने दोनों को समझाया, पर कोई असर नहीं हुआ।
पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले किया
परेशान होकर पति ने गांव में पंचायत बुलवाई। वहां उसने अपनी आपबीती सबके सामने रखी। पंचायत में जब कोई हल नहीं निकला तो पति ने चौंकाने वाला फैसला ले लिया। उसने सबके सामने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में थमा दिया।
पति द्वारा ऐसा करता देख गांववाले भी हैरान रह गए। इसी के साथ दोनों की शादी का ऐलान भी कर दिया गया। यह फैसला सबके लिए चौंकाने वाला था लेकिन महिला और उसका प्रेमी इस फैसले से खुश नजर आए।
बच्चों के साथ चली गई मायके
प्रेमी की पत्नी को जब इस नए रिश्ते की जानकारी मिली तो वह बेहद नाराज हो गई। उसने बिना किसी बहस के अपने बच्चों को लिया और मायके चली गई। प्रेमी ने बताया कि पत्नी के नाराज होकर चले जाने के कारण वह अब असमंजस में है।
देवर ने कहा कि मैं महिला को अपने घर तो ले आया, लेकिन अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। मेरी पहली पत्नी भी मेरे साथ रहती है और बच्चों की जिम्मेदारी भी है। उसने आगे कहा कि अगर स्थिति नहीं संभली तो उसे यह नया रिश्ता तोड़ना भी पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications