लखीमपुर हिंसा में मारे गए BJP नेता शुभम के पिता ने जताई नाराजगी, कहा- 'नहीं मिला कोई मुआवजा और...'
लखीमपुर हिंसा में मारे गए BJP नेता शुभम के पिता ने जताई नाराजगी, कहा- 'नहीं मिला कोई मुआवजा और...'
लखनऊ, 07 अक्टूबर: 03 अक्टूबर, दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुए हिंसा के दौरान जान गंवाने वाले बीजेपी बूथ अध्यक्ष शुभम मिश्रा के परिजन भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खफा नजर आए। अपनी नाराजगी का खुलास शुभम मिश्रा के पिता ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में किया। शुभम के पिता ने कहा, 'हमें ना तो कोई मुआवजा मिला। न तो कोई मंत्री हमारे घर आया और न ही किसी का फोन आया।'

खीरी निवासी बीजेपी बूथ अध्यक्ष शुभम मिश्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर दर्जनभर से ज्यादा चोट के निशान मिले थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई थी। तो वहीं, अब शुभम के परिजन भारतीय जनात पार्टी से बहेद खफा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, शुभम मिश्रा के पिता विजय मिश्रा ने कहा
'हमें कोई मुआवजा नहीं मिला। सरकार के मंत्री न तो हमारे घर आए और न ही किसी का फोन आया। हम भी किसान हैं हमने भी अपना नौजवान बेटा खाया है। लेकिन हमारी बात ना तो कोई उठा रहा और ना ही हमारी बात कही दिखाई जा रही है?'
मुआवजा न मिलने के चलते शुभम मिश्रा के परिवार ही नहीं दोस्तों और कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। आपको बता दें कि शुभम मिश्रा अपने पीछे माता-पिता के अलावा एक साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गए है।
रिपोर्ट के अनुसार, शुभम उस दिन कार्यक्रम में जाना नहीं चाहते थे, उसकी पत्नी ने कई बार रोका भी था। लेकिन अपने दोस्तों के बार बार कहने पर शुभम कार्यक्रम में गए थे। पिता विजय मिश्रा का कहना है कि शुभम को इतनीबुरी तरह पीटा गया कि उनकी मां को शव तक नहीं दिखाया गया। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में रविवार 03 अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications