UP News: हाथी को देखकर ले रहे थे सेल्फी, झुंड ने दौड़ाया तो गिरते हुए भागे, बमुश्किल बची जान, देखें Video
UP Hindi News: हाथियों को देखकर उनके साथ सेल्फी लेना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया, जिसके बाद सेल्फी ले रहे लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
UP Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथियों का झुंड तीन लोगों को दौड़ा लिया है। लोग किसी तरह गिरते पड़ते वहां से भाग रहे हैं।
यह वीडियो लखीमपुर खीरी के दुधवा गौरीफंटा रोड का बताया जा रहा है। हालांकि दुधवा नेशनल पार्क के अधिकारियों द्वारा अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो तीन युवक दुधवा-गौरीफंटा मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ हाथी दिखाई दिए। आदि दिखाई देने के बाद तीनों लोग हाथियों के साथ सेल्फी लेने लगे। इसी बीच हाथियों का झुंड वहां आ गया और झुंड ने उन तीनों के ऊपर हमला कर दिया।
हाथियों द्वारा दौड़ाया जाने के बाद तीनों युवक वहां से भागते नजर आए। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवक तेजी से भाग रहे हैं जबकि तीसरा युवक भागते समय सड़क पर गिर जाता है। हालांकि उस दौरान हाथी काफी दूर हैं जिसके चलते वह पुनः खड़ा हो जाता है।
खड़ा होने के बाद फिर वह तेजी से भाग नहीं लगता है। वीडियो बनाए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि तीन लोगों के अलावा चौथा शब्द भी वहां मौजूद था जिसके द्वारा यह वीडियो बनाया गया है और वीडियो बनाने वाले द्वारा ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
जिप्सी सवार पर्यटकों को दौड़ा लिया था हाथियों का झुंड: यह पहली बार नहीं है जब हाथियों द्वारा किसी पर्यटक के ऊपर हमला किया गया है। हाल ही में बीते मई महीने में भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उस समय जिप्सी में सवार पर्यटकों को हाथियों ने दौड़ा लिया था।
उस वीडियो के बारे में बताया गया था कि सैलानियों का एक समूह दुधवा टाइगर रिजर्व के सोनारीपुर बीट में सफारी करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वहां पर मौजूद हाथियों का झुंड पर्यटकों को देखकर आग बबूला हो गया और हाथियों ने सैलानियों को दौड़ा लिया। उसके बाद सैलानी जिप्सी में बैठकर भागते नजर आए। इस दौरान जिप्सी में ही मौजूद शख्स द्वारा इसका वीडियो बनाया गया था और उसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था।












Click it and Unblock the Notifications