लखमीपुर खीरी: BJP विधायक पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई ने तानी प‍िस्‍टल, FIR दर्ज

लखीमपुर खीरी। यूपी में पंचायत चुनाव से पहले वर्चस्व की जंग और रंजिश सामने आने लगी है। बीते रविवार को लखीमपुर खीरी जिले में नकहा ब्लॉक प्रमुख पद पर दावेदारी को लेकर बीजेपी के सदर विधायक योगेश वर्मा और पार्टी के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच जमकर नोकझोंक हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान पवन गुप्ता के छोटे भाई सुनील गुप्ता और संजय गुप्ता ने विधायक योगेश वर्मा पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। सुनील गुप्ता का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ खीरी थाना फतेह सिंह ने बताया कि मामले में रविवार की शाम को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी, एफआईआर में अन्य शिकायतों को शामिल क‍िया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सोमवार को बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने शि‍कायत दर्ज कराई थी। दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

case lodged over bjp mla yogesh verma and former block head in lakhimpur kheri

क्‍या है पूरा मामला ?

बीजेपी व‍िधायक योगेश वर्मा रविवार को नकहा विकास खंड मुख्यालय पर पहुंचे। यहां उनका निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता से एक बीडीसी उम्मीदवार के पर्चा वापसी को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों ने एक दूसरे को घेर ल‍िया। हंगामे के बीच बातों ही बातों में विधायक और पवन गुप्ता के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। इसी बीच पवन गुप्ता के भाई सुनील गुप्ता ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर विधायक योगेश वर्मा पर तान दी, लेकिन सुनील के समर्थकों ने उन्हें रोक लिया और धकेलते हुए बाहर ले गए।

प‍िस्‍टल लहराते हुए वीडियो वायरल

इस दौरान वहां सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। अफरा-तफरी के माहौल के बीच जैसे-तैसे दोनों गुटों को समझा बुझाकर शांत किया गया। सुनील गुप्ता का पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया। पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर संजय गुप्ता और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 'दंगाई के साथ-साथ चुनाव में शस्त्र अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत अनुचित प्रभाव' दर्ज किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा एक जांच पैनल भी बनाया गया था। लखनऊ में पार्टी के आलाकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा, 'गलतफहमी के कारण घटना हुई थी। मैं दोनों पक्षों से मिला और उनका मुद्दा अब सुलझ गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+