BJP विधायक ने समर्थकों के साथ कोतवाली में बोला धावा, छेडखानी के आरोपी को छुड़ाया

लखीमपुर खीरी। खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले से है। यहां बीजेपी विधायक लोकेंद्र बहादुर ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोहम्मदी कोतवाली में जमकर हंगामा किया। दरअसल, वो यहां एक छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए युवक को कोतवाली से छुड़ा पहुंचे थे और उसे छुड़ाकर ले गए।

BJP MLA ruckus in police station and rescued accused of molestation

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना जैसे ही बीजेपी विधायक लोकेंद्र बहादुर को मिली तो वह आग बबूला हो गए और अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में जा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में देर रात तक जमकर हंगामा काटा।

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पकड़े गए आरोपी को जबरदस्ती कोतवाली से छुड़ा ले गए। अब इसका वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बीजेपी विधायक लोकेंद्र बहादुर का यह कोई नया कारनामा नहीं है। इससे एक दिन पहले ही धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने जमकर उत्पात मचाया था।

सरकारी धान केंद्र में मौजूद रजिस्टर को उठाकर पटक दिया था। साथ ही उन्होंने धान क्रय केंद्र के कर्मचारियों से जमकर गाली-गलौच की थी। धान सेंटर की घटना को एक ही दिन बीता था कि उसके अगले दिन देर रात छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए बीजेपी कार्यकर्ता को विधायक लोकेंद्र बहादुर सिंह, उनके पुत्र और काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस के साथ गाली गलौच करते हुए दबंगई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+