Gola Gokarannath Byelection : सपा ने लगाया वोटर्स को भगाने का आरोप, ट्वीट कर चुनाव आयोग से की शिकायत
गोला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज यानी 3 नवंबर को मतदान हो रहा है। यहां के विधायक रहे अरविंद गिरी की हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब उनके बेटे अमन गिरी चुनाव मैदान में हैं. वहीं समाजवादी पार्टी से विनय तिवारी मैदान में हैं। भाजपा ने एक सीट पर जीत के लिए दिग्गजों की फौज उतार दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लखीमपुर में चुनाव की पूरी कमान संभाले हुए हैं। गोला गोकर्णनाथ सीट पर होने वाले उप-चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो प्रचार प्रसार के साथ ही शुरू हो गया था। लेकिन आज 3 नवंबर को वोटिंग के दिन सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है कि गोला विधानसभा के पोलिंग बूथों पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है। सपा के वोटरों बूथ प्रभारियों व एजेंटों को भगा दिया गया है।

पोलिंग स्टेशनों पर भाजपा ने किया कब्जा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज यानी 3 नवंबर को मतदान हो रहा है। गोला विधानसभा सीट के उपचुनाव पर सबकी नजर लगी है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का यहां सीधा मुकाबला है। वैसे तो इस सीट पर 7 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुकाबला दो के बीच ही सिमटा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन को टिकट दिया है। गिरी के ओबीसी होने के बाद भी हमेशा की तरह बीजेपी सभी जातियों का वोट समेटने में लगी हुई है। बीजेपी की कोशिश है कि सभी जातियों के वोट उसे मिल जाएं। उधर समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी की तरफ से ब्राह्मण उम्मीदवार विनय तिवारी मैदान में हैं। सपा को पूरी उम्मीद है कि मुस्लिम, ब्राह्मण, यादव और कुर्मी वोटरों के सहारे उसकी नैया पार हो जाएगी।
इसी बीचे चलते मतदान के दौरान ही समाजवादी पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को एक ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि गोला विधानसभा का क्षेत्र के ग्राम लालापुर मदनपुर लक्ष्मण जब्ती की पोलिंग बूथों पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है। सपा के वोटरों बूथ प्रभारियों व एजेंटों को भगा दिया गया है। उन्हें बंधक बनाया गया है।

पहले भी ट्वीट कर लगाया है आरोप
गोला गोकर्णनाथ सीट पर हो रहे उप-चुनाव से चार दिन पहले भी सपा ने आरोप लगाते हुए ट्वीट कर कहा था कि जाति विशेष के पुलिसवालों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है। सपा ने ट्वीट कर लिखा, ''पारदर्शी तरीके से चुनाव जीत नहीं सकते, इसलिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हुक्मरान! लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले सुनियोजित तरीके से एक जाति विशेष के पुलिसकर्मियों को लंबी छुट्टी पर भेजने की घटना, निंदनीय! मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग।'' हालांकि, जब पुलिसकर्मियों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया है। बताया कि वे पारिवारिक वजह से छुट्टी पर हैं।

यह चुनाव नाक की लड़ाई बन गया है
बीजेपी ने गोला विधानसभा पर फिर से कब्जा पाने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। गोला विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों की पूरी फौज को उतारा. सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां प्रचार के लिये गये थे। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक प्रचार कर चुके हैं। केंद्र में मंत्री कौशल किशोर को भी पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने भेजा जा चुका है। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट की अहमियत समझनी हो, तो आपको इस उपचुनाव को जरूर देखना चाहिए। भाजपा और सपा दोनों ही पार्टियां इस सीट को हर हाल में जीतना चाहती हैं। दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वजह है कि दोनों के लिए यह सीट नाक की लड़ाई बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications