लखीमपुर-खीरी में बस खाई में गिरी, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 22 यात्री घायल

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में शनिवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

6 passengers died due to bus fall into ditch in lakhimpur-kheri

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के पलिया-भीरा रोड पर शनिवार शाम शारदा नदी पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड देते समय निजी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर करीब बीस फुट गहरी खाई में जा गिरी। बस में चालक और हेल्पर समेत 35 यात्री थे। हादसे से बस में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर जिला प्रशासन ने राहत बचाव कार्यों का निर्देश दिए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक थाना निघासन के हरसिंगपुर निवासी अरुण कुमार मिश्रा (35) सहित 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर 15 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+