Kushinagar: न्याय के लिए दो कैबिनेट मंत्रियों के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

कुशीनगर के हाटा की रहने वाली एक महिला ने रविवार को दो कैबिनेट मंत्रियों के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की।महिला प्रशासन से न्याय न मिलने पर क्षुब्ध थी।उसने उपस्थित मंत्रियों से न्याय की मांग की।आत्मदाह की कोशिश करते ही प

कुशीनगर,21अगस्त: कुशीनगर के हाटा की रहने वाली एक महिला ने रविवार को दो कैबिनेट मंत्रियों के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की।महिला प्रशासन से न्याय न मिलने पर क्षुब्ध थी।उसने उपस्थित मंत्रियों से न्याय की मांग की।आत्मदाह की कोशिश करते ही पुलिसवालों ने महिला के हाथ से तेल की बोतल व दियासलाई छीन ली।

mahila

जानकारी के मुताबिक,नगर पालिका हाटा कार्यालय के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सूर्यप्रताप शाही की मौजूदगी में चल रहा था। इसी दौरान हाटा नगर के वार्ड संख्या-25 की रहने वाली मालती देवी डीजल से भरी बोतल लेकर पहुंचीं और अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगी। यह देख वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने महिला को पकड़ लिया और बोतल व माचिस की डिब्बी छीन ली।वहां मौजूद सीओ कसया पीयूषकांत राय ने महिला पुलिस की सहायता से महिला को पुलिस चौकी भेज दिया। महिला आरोप लगा रही थी कि उसके मकान और दुकान को एक व्यक्ति ने फर्जी ढंग से अपने नाम करा लिया है। वह चीख-चीखकर कह रही थी कि उसकी बात को कोई सुन नहीं रहा है। इसलिए वह मरना चाहती है।

सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि नगर पालिका हाटा कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की।उसे तत्काल महिला पुलिस द्वारा थाने लाया गया। विरोधी दल के नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में जनता बुरी तरह त्रस्त है। जिलों में कहीं सुनवाई न होने, न्याय न मिलने से परेशान लोगों को आत्मदाह के अलावा दूसरा रास्ता नहीं सूझता है। जनता मंहगाई, बेकारी, लूट, हत्या, अपहरण से डरी और सहमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+