सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- इस सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम किया
सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- इस सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम किया
लखनऊ, 14 नवंबर: सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कुशीनगर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि 2022 में बदलाव होना है, जनता बदलाव चाहती है। बीजेपी ने पिछले साढ़े चार साल में अपना संकल्प पत्र पलट कर नहीं देखा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी उन कानूनों को लागू करना चाहती है जिनके बाद किसानों के खेत छीन जाएंगे, उन कानूनों के खिलाफ कई किसानों की जान जा चुकी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम किया, कहीं ऐसा हो सकता है कि अन्नदाता को जीप के टायर से कुचल दें? इसके बाद कानून कुचल रहे थे, इन्हें अगर और मौका मिल गया तो हो सकता है कि ये संविधान को भी कुचल दें। अखिलेश ने कहा कि 2022 में बदलाव होना है, जनता बदलाव चाहती है। भाजपा ने पिछले साढ़े चार साल में अपना संकल्प पत्र पलट कर नहीं देखा। भाजपा उन कानूनों को लागू करना चाहती है जिनके बाद किसानों के खेत छीन जाएंगे, उन कानूनों के खिलाफ कई किसानों की जान जा चुकी है।
कहा कि आज उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे है क्योंकि ठोको राज चल रहा है, ठोको राज में पता ही नहीं है कि कौन किसको ठोक दे। इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को बेचू सरकार बताया। कहा कि ये ट्रेन, स्टेशन बेच रहे हैं, पानी का जहाज और पोर्ट बेच रहे हैं, ये बेचने वाली सरकार है। अभी तक तो लोग कहते थे कि ये फेकू सरकार है लेकिन ये बेचू सरकार भी निकली। यादव ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कुशीनगर की जनता के लिए कोई बड़ा फ़ैसला लिया हो। हमने ज़िले के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की थीं।












Click it and Unblock the Notifications