Kushinagar News : घर से हाईवे पर टहलने निकली महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत
कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के पास शुक्रवार भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी। महिलाएं घर से टहलने निकली थी। का फी देर बाद भी जब ये घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इनकी
Kushinagar News: कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के पास शुक्रवार भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी। महिलाएं घर से टहलने निकली थी। का फी देर बाद भी जब ये घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इनकी तलाश शुुरु कर दी। कुछ देर बाद यह दोनों महिलाएं सड़क किनारे मिली। परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, हाटा के वार्ड संख्या 22 थरुआडीह निवासी अंजना सिंह (30) और सुनीता (35) का रोजाना भोर में टहलने जाती थीं। शुक्रवार की सुबह भी करीब चार बजे दोनों घर से हाइवे की तरफ टहलने गयी थी। बहुत देर बाद भी जब वापस नहीं आए तो परिजनों ने इनकी तलाश की और ये सड़क किनारे गिरे मिले। दोनों खून से लथपथ थीं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।चौकी प्रभारी विरेंद्र यादव पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाइवे किनारे सुबह टहलना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। विगत कुछ माह के अंदर ही इसी स्थान पर कई लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है।









Click it and Unblock the Notifications