Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल,गोवंश बरामद
कुशीनगर के तमकुहीराज के माधोपुर के समीप सोमवार को भोर में पुलिस व पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गयी। जिसमें दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में पुलिस को चार गोवंश
Kushinagar News: कुशीनगर के तमकुहीराज के माधोपुर के समीप सोमवार को भोर में पुलिस व पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गयी। जिसमें दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में पुलिस को चार गोवंश,तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक,पुलिस को पशुतस्करों के बारे में सूचना मिली कि पशु तस्कर पशुओं को लेकर बिहार जा रहे हैं। तमकुहीराज पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर पशुओं की खेप लेकर बिहार जा रहे हैं। इस पर तमकुहीराज व तरयासुजान पुलिस की संयुक्त टीम बिहार बार्डर से सटे माधोपुर के पास घेराबंदी कर जांच में जुट गयी। इसी दौरान सेवरही की ओर से पुलिस को पिकअप आते नजर आई। पुलिस ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी फायरिंग शुरु कर दी। इसमें दो पशु तस्कर घायल हो गए। घायल तस्करों की पहचान विनोद कुमार निवासी सेमरा चिखड़ी, थाना इनायतनगर व राम भरत निवासी तरमा खुर्द सोधियाव थाना इनायतनगर जिला फैजाबाद के रूप में हुई। इनके पास से दो तमंचा बरामद हुआ घायल तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kushinagar: दो बच्चों के बाप से युवती को हुआ प्यार, शादी करने की जिद ले प्रेमी के दरवाजे पर बैठी
अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को पशु तस्करों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस वाहनों की चेंकिग में जुट गयी। पशुओं ने लदा पिकअप रोकने पर उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी। जबावी कार्रवाई में दो पशु तस्कर घायल हो गए हैं। इलाज के बाद पशु तस्करों से पूछताछ की जाएगी।
पशु तस्करों के आगे एक बाइक सवार भी चल रहा था।पुलिस को इन आरोपियों की तलाश है।












Click it and Unblock the Notifications