Kushinagar: दो बच्चों के बाप से युवती को हुआ प्यार, शादी करने की जिद ले प्रेमी के दरवाजे पर बैठी
Kushinagar: दो बच्चों के बाप से युवती को हुआ प्यार, शादी करने की जिद ले प्रेमी के दरवाजे पर बैठी
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से प्रेस-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना गया है। दरअसल, दो बच्चों के बाप को एक युवती अपना दिल दे बैठी और उससे शादी करने की जिद लेकर वो प्रेमी के घर पहुंच गई। इस दौरान प्रेमी की पत्नी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया तो वो घर के बाहर दरवाजे पर धरना देकर बैठ गईं। यह मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो बच्चों के पिता को गांव की ही एक लड़की से प्यार हो गया। कुछ समय पहले वो चंडीगढ़ कमाने गया तो 10 दिन पूर्व प्रेमिका को अपने पास बुला लिया। चार दिन पहले जब वो अपने गांव आया तो उसकी प्रेमिका को उसके रिश्तेदारी में भेज दिया गया था। इस बीच प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। इस दौरान प्रेमी ने उसे समझा बुझा कर फिर रिश्तेदारी में भिजवा दिया। लेकिन, शाम को प्रेमिका फिर से प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई।
इस दौरान उसे प्रेमी की पत्नी ने घर से बाहर निकाल दिया तो प्रेमिका शादी की जिद लेकर प्रेमी के दरवाजे पर धरना देकर बैठ गई। खबर के मुताबिक, प्रेमी की बेवफाई से नाराज प्रेमिका अपनी मांग में सिंदूर भरकर हाथ में कीटनाशक दवा लेकर प्रेमी के घर में घुस गई थी। जबकि, उसका प्रेमी पिछले चार महीने से शहर से बाहर बताया जा रहा है। हंगामा होते देख देर रात गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद प्रेमिका अपने घर चल गई। बता दें कि इस दौरान तय हुआ कि प्रेमी के घर आने पर विवाद का हल होगा।
वहीं, अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में जब पुलिस से जानकारी ली गई तो पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। अगर इस मामले में कोई तहरीर आती है तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications