Kushinagar News: छठ पर्व का उत्सव मना रहा था परिवार,तभी आई मौत की खबर,पसरा मातम

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के मछरियां बसंत गांव में उस समय मातम छा गया जब एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। छठ मनाने गांव स्थित तालाब के किनारे गए संदीप मद्धेशिया की उस समय मौत हो गयी जब वह अर्घ्य

Kushinagar News: कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के मछरियां बसंत गांव में उस समय मातम छा गया जब एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। छठ मनाने गांव स्थित तालाब के किनारे गए संदीप मद्धेशिया की उस समय मौत हो गयी जब वह अर्घ्य देने के बाद तालाब में नहाने लगे। गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी। शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

kushinagar

जानकारी के मछरिया बसंत भारती गांव में सभी लोग अमृत सरोवर पर छठ पर्व का उत्सव मना रहे थे। महिलाएं अर्घ्य देने के लिए तालाब में उतरी थी। संदीप मद्धेशिया अर्घ्य देने के कुछ समय बाद तालाब में नहाने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में जाने लगा। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।छठ पर्व पर हुए इस हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी है। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+