Kushinagar News: दुबई से लौटे थे पिछले माह,परिवार का थे एक मात्र सहारा,ऐसे हुई मौत
कुशीनगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वह शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Gorakhpur News: कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र के शेरपुर के रहने वाले मुन्ना यादव की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मुन्ना बुधवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे थे। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गये। खुद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए,जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी ।
मुन्ना यादव,शारदा यादव के तीन बेटों में सबसे बड़े थे। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन पर थी। वह दुबई रहकर नौकरी करते थे। 14 नवंबर को वह 35 दिनों की छुट्टी पर घर आए हुए थे। 17 दिसंबर को उन्हें वापस लौटना था। शादी समारोह से लौटते हुए वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। इस घटना से पूरे परिवार में शोक है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मुन्ना लगभग दस वर्ष से दुबई रहते थे। उनके दो बेटे हैं।
Recommended Video
ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सड़क हादसे ज्यादा हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वाहन निंयत्रित गति से ही चलाएं। तेज रफ्तार से बचें। देर रात में यात्रा से परहेज करें। बाइक चलाते समय हेलमेट व कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट जरुर लगाएं। सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications