Delhi-Noida वालों को बड़ी राहत! आ रही नई 100 E-बसें, मोबाइल से बुक होगी टिकट, चेक करें रूट

Noida E City Bus Service: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के करीब 10 लाख निवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने वाली है। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही शहर में 100 नई ई-सिटी बसें उतारने जा रहा है, जिसका सीधा फायदा दिल्ली और गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा।

प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के मुताबिक, इस सेवा के लिए यूपीएसआरटीसी के साथ इसी महीने अनुबंध (Contract) साइन हो जाएगा। खास बात यह है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें मोबाइल ऐप के जरिए ई-टिकट बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

noida-e-city-bus

कितना लगेगा किराया? क्या मिलेगी पास की सुविधा

इस नई सेवा के तहत न्यूनतम किराया मात्र 10 रुपये रखा गया है। जो लोग पूरे दिन सफर करना चाहते हैं, उनके लिए 50 रुपये का 'डे-पास' उपलब्ध होगा, जिससे अनलिमिटेड सफर किया जा सकेगा। वहीं, महीने भर का पास बनवाने वाले यात्रियों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

रूट और कनेक्टिविटी

परियोजना के पहले स्टेज में 9 और 12 मीटर की बसों के साथ-साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच 10 शानदार डबल डेकर बसें भी चलाई जाएंगी। इन बसों को जेवर एयरपोर्ट, सराय काले खां, आनंद विहार और गाजियाबाद के प्रमुख इलाकों से जोड़ा गया है। यात्रियों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए हर 15 मिनट के अंतराल पर बस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

  • रूट नंबर-1 (20 किमी): बोटैनिकल गार्डन से शुरू होकर पर्थला और गौर चौक होते हुए 'एक मूर्ति' तक।
  • रूट नंबर-2 (60 किमी): बोटैनिकल गार्डन से रजनीगंधा और परी चौक होते हुए सीधे जेवर एयरपोर्ट तक।
  • रूट नंबर-3 (30 किमी): बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर-62, बरौला और भंगेल होते हुए सूरजपुर कोर्ट तक।
  • रूट नंबर-4 (20 किमी): बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर-75, 76, 77 और सैमसंग रोड होते हुए DSC रोड तक।
  • इसके अलावा ये बसें दिल्ली के आनंद विहार, सराय काले खां और गाजियाबाद के प्रमुख क्षेत्रों को भी कवर करेंगी।

मेंटेनेंस और चार्जिंग सुविधा

इन बसों के चलाने और रखरखाव के लिए सेक्टर-90 स्थित NMRC डिपो का इस्तेमाल होगा, जहां 20 ई-चार्जिंग पॉइंट्स और आधुनिक सर्विस सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए बोटैनिकल गार्डन बस स्टैंड पर 4 वैकल्पिक चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध रहेंगे।

Noida Airport Ticket Booking: 15 जून से उड़ानें, जल्द करें टिकट बुक, पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा-क्या है शेड्यूल
Noida Airport Ticket Booking: 15 जून से उड़ानें, जल्द करें टिकट बुक, पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा-क्या है शेड्यूल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+