PM Trip Expenditure: 5 देशों की यात्रा पर पीएम मोदी, कितना पैसा होगा खर्च? पुरानी यात्राओं में क्या रहा हिसाब?
PM Trip Expenditure: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई से पांच देशों की अहम विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस दौरे में वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और यूरोप के चार बड़े देशों नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। इस पूरी यात्रा का मकसद भारत के रणनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करना बताया जा रहा है। वहीं ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि पीएम मोदी की एक विदेश यात्रा पर कितना पैसा खर्च होता है।
पिछली यात्राओं पर ₹462.58 करोड़ खर्च
PM मोदी की यात्राओं पर होने वाले खर्च के गणित को समझें उसके पहले उनकी पिछली यात्राओं पर हुए खर्च को जानना बेहद जरूरी है। द हिंदू अखबार में सरकारी आंकड़ों के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2021-2025 के बीच 43 देशों की विदेश यात्राओं पर कुल ₹462.58 करोड़ खर्च हुए। इनमें कई जगह ऐसी भी रहीं जहां पीएम मोदी एक से ज्यादा बार भी गए। इनमें अमेरिका, यूएई और जापान जैसे देशों का का चार बार दौरा किया गया। वहीं फ्रांस की तीन यात्राएं हुईं। यूके, दक्षिण अफ्रीका, रूस और ब्राजील जैसे देशों का दो बार दौरा हुआ।

सबसे ज्यादा किस यात्रा पर किया खर्च?
पीएम मोदी की इन यात्राओं में सबसे महंगी यात्रा फरवरी 2025 में फ्रांस की थी, जिसमें ₹25.5 करोड़ खर्च हुआ था। इसमें प्रधानमंत्री ने AI एक्शन समिट, फ्रांस के राष्ट्रपति के स्टेट डिनर, CEOs फोरम में भाग लिया था।
अमेरिका दौरे पर कितना पैसा हुआ खर्च?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2023 में हुई अमेरिका यात्रा देश की दूसरी सबसे महंगी विदेशी यात्राओं में शामिल रही। इस दौरे पर कुल ₹22.8 करोड़ खर्च हुए थे। यह यात्रा सिर्फ एक सामान्य विदेशी दौरा नहीं थी, बल्कि इसमें कई बड़े डिप्लोमैटिक और इंटरनेशनल प्रोग्राम शामिल थे।
जापान में खर्च हुए ₹19.6 करोड़
प्रधानमंत्री मोदी की सितंबर 2021 में हुई अमेरिका यात्रा तीसरी सबसे महंगी विदेशी यात्रा रही। इस दौरे पर कुल ₹19.6 करोड़ खर्च हुए थे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी QUAD Summit में शामिल हुए थे।
अमेरिका पर सबसे ज्यादा खर्च
आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की विदेशी यात्राओं में सबसे ज्यादा खर्च अमेरिका दौरों पर हुआ। कुल चार अमेरिका यात्राओं पर ₹74.4 करोड़ खर्च किए गए, जो कुल विदेशी यात्रा खर्च का 16% से ज्यादा हिस्सा है। यह किसी भी एक देश पर हुआ सबसे ज्यादा खर्च माना जा रहा है।
5 देशों की यात्रा पर कितना खर्च होने का अनुमान?
चूंकि अब प्रधानमंत्री एक साथ पांच देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। इसलिए इस यात्रा का खर्च जोड़ें तो उसमें कई फैक्टर शामिल हैं। पहला कि ये यात्राएं अलग-अलग न होकर एक साथ हैं, दूसरा- इनमें चार देश यूरोप के हैं जिन पर बाकी दौरों से ज्यादा खर्च होने का इतिहास रहा है। तीसरा, तब डॉलर का दाम कम था जो अब काफी बढ़ गया है।
इस आधार पर जब हमने AI की मदद से खर्च निकाला तो हमें इस यात्रा का अनुमानित खर्च 50 से 70 करोड़ रुपए के बीच बताया। वहीं अगर सिर्फ इस हिसाब से देखें कि 43 देशों की यात्रा पर 462.58 करोड़ रुपए खर्च हुए तब भी हर देश की यात्रा पर 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बाकी आधिकारिक आंकड़ा यात्रा के बाद सरकार ही दे सकती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications