Kushinagar : बंद कमरे में मिला था सोनी का शव, सिपाही पति पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

murder

Kushinagar News: कुशीनगर के जटहा बाजार थाने में तैनात सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सिपाही पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। सिपाही की पत्नी सोनी का शव 25 जनवरी को बाहर से बंद कमरे में मिला था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और किराए के मकान में रहते थे। सोनी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में सिपाही पर आरोप लगाए थे।

जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर, मंगरूआ की रहने वाली सोनी का जटहा बाजार थाने पर तैनात सिपाही से प्रेम संबंध था। धीरे-धीरे दोनों की और करीब आ गए और साथ रहने लगे। लड़की ने जब सिपाही से शादी की बात कही तो सिपाही ने उसका विरोध करते हुए मना कर दिया था। दोनों में इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ और पंचायत भी हुई। कुशीनगर के एसपी की पहल पर सिपाही ने सोनी से शादी कर ली और किराए के मकान में साथ रहने लगे। 25 जनवरी को सोनी शव बंद कमरे में मिला। लड़की की मां ने सिपाही पति पर हत्या का आरोप लगाया है। इसी मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सिपाही पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सोनी का शव जब पोस्टमार्टम के लिए उसकी मां को सौंपा गया तो इस बात पर विचार होने लगा कि इसे दफनाया जाए या अंतिम संस्कार किया जाए। उसका शव जब गांव पहुंचा तो वहां लोगों ने कब्रिस्तान में शव दफन करने से मना कर दिया। बाद में पुलिस की पहल पर सरकारी भूमि पर उसे दफनाया गया।

Recommended Video

    गोरखपुर: पुलिस ने 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार‚ देखें क्या है पूरा मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+