कुशीनगर में आगमन से पूर्व आपस में भिड़े विधायक और कार्यकर्ता, डिप्टी सीएम ने सम्भाला मोर्चा

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगमन के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक में खूब झड़प हुई। इस तीखी बहस का कारण था एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए पास जारी न होना। यह तकरार यहीं तक नहीं रुका, डिप्टी सीएम के आगमन के बाद उनके सामने भी तू तू मैं मैं शुरू हो गई, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने विधायक असीम कुमार को कार्यकर्ताओं की बात सुनने की नसीहत दे दी। इस सबके बाद देवरिया जाने के लिए कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सांसद विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से मौर्य देवरिया के पथरदेवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए।

डीएम और एसपी की भी नहीं सुनी

डीएम और एसपी की भी नहीं सुनी

दरअसल यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य देवरिया के पथरदेवा में आयोजित किसान मेला में सम्मिलित होने के लिए राजकीय विमान से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। इनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में एयरपोर्ट के अंदर जाने की जद्दोजहद होने लगी। कई कार्यकर्ता पास बनवाने को लेकर हंगामा करने लगे। एयरपोर्ट प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। इसी बीच कुशीनगर के तमकुहीराज से निषाद पार्टी के विधायक डॉ असीम कुमार भी पहुंच गए। कार्यकर्ताओं की झड़प विधायक से भी शुरू हो गई। यह झड़प एयरपोर्ट के अंदर भी शुरू हो गई। जिसके बाद डीएम और एसपी भी बीच बचाव में उतर आए। मामला यहीं नहीं थमा, जब एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया जा रहा था, तो उनके सामने भी विधायक और कार्यकर्ता में झड़प और तीखी बहस हुई। बात यहां तक बढ़ गई कि डिप्टी सीएम ने विधायक को शांत रहने की नसीहत दी। इस पर विधायक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हम कार्यकर्ताओं की बात ही रख रहे थे।

निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलानी है

निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलानी है

दूसरे कार्यकाल के दौरान पहली बार कुशीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि कुशीनगर में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना है और निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलानी है। संघ के जनसंख्या नियंत्रण पर उन्होंने कहा कि आरएसएस की बातें देश हित में हैं, वहीं लखनऊ और नोएडा में हो रही अपराधिक घटनाओं के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराध को रोका नहीं जा सकता, लेकिन अपराध करने वाला कोई नहीं बचेगा। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री देवरिया के पथरदेवा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जाने के लिए विमान से उतरे थे।

आमजन को बताएं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

आमजन को बताएं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

कमल शक्ति अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा के पांच मंडलों के कार्यसमिति की बैठक पडरौना ब्लाक सभागार में हुई। अध्यक्षता कर रहीं मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर आमजन को सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक करें। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं और आत्मनिर्भर हो रही हैं। जिलाध्यक्ष ने कमल शक्ति अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल, जिला मंत्री मुन्नी तिवारी, अर्चना दूबे आदि मौजूद रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+