शर्मनाक : यूपी में सरकारी अस्पताल की फर्श पर पड़ा तड़पता रहा घायल युवक, खून चाटता रहा आवारा कुत्ता

कुशीनगर जिला अस्पताल का एक मामला सामने आया है। जहां एक्सीडेंट के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे घायल मरीज के पास कुत्ता घूमता रहा। मरीज जमीन पर नीचे पड़ा हुआ था। जिलाधिकारी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी क

Kushinagar News: कुशीनगर जिला अस्पताल का एक मामला सामने आया है। जहां एक्सीडेंट के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे घायल मरीज के पास कुत्ता घूमता रहा। मरीज जमीन पर नीचे पड़ा हुआ था। जिलाधिकारी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करते हुए छह कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। एडीएम की जांच के रिपोर्ट के आधार पर डीएम एस. राजलिंगम ने यह कार्रवाई की है। इमरेजेंसी मेडिकल अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

kushinagar

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल का एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर के नीचे एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ था। उसके शरीर से खून बह रहा था। पास में कुत्ता मडरा रहा था। वीडियो का संज्ञान लेेते हुए एडीएम ने तत्काल कार्रवाई की और जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया।

कुशीनगर के जटहां बाजार का वाला बिट्टू देर रात एक्सीडेंट में घायल हो गया था। जिसे देर रात जिला अस्पताल लाया गया। वह जमीन पर पड़ा हुआ था,शरीर से रक्त बह रहा था। कुत्ता पास घूम रहा था। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।

Gorakhpur News: ठग डॉक्टर व उसकी बहन की 50 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क,डीएम ने दिए निर्देश
इस मामले में डीएम ने स्टाफ नर्स सेवा प्रदाता सुनील कुशवाहा, संविदा एनएचएम रामआशीष यादव,वार्ड ब्याय सेवा प्रदाता विजय बहादुर कुशवाहा व मनहरण शुक्ला,स्वीपर अर्जुन कुशवाहा व मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दिया। इस संबंध में डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। अन्य की जांच कराई जा रही है। डॉक्टर की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+