Gorakhpur News: ठग डॉक्टर व उसकी बहन की 50 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क,डीएम ने दिए निर्देश

गोरखपुर के तुरा बाजार में राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में छात्रों को फर्जी डिग्री देने के मामले में आरोपित डॉक्टर अभिषेक यादव व उसकी बहन की 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। अभिषेक यादव पर गैँगस्टर एक्ट के तहत कार

Gorakhpur News: गोरखपुर के तुरा बाजार में राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में छात्रों को फर्जी डिग्री देने के मामले में आरोपित डॉक्टर अभिषेक यादव व उसकी बहन की 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। अभिषेक यादव पर गैँगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। वह अपनी पत्नी सहित अन्य लोगों के साथ जेल में है।तिवारीपुर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। आरोपितों के बैंक खातों के संचालन पर भी डीएम ने रोक लगा दी है।

doctors property

पिपराइच के तुर्रा बाजार स्थित राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज के संचालक डॉ. अभिषेक यादव ने कूटरचित दस्तावेज पर शासन से मान्यता मिलने की झूठी जानकारी देकर छात्र-छात्राओं का दाखिला लिया था। जब छात्रों को लगा उनके साथ धोखा हो रहा है तब उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया था। सीएम योगी ने स्वत: इस घटना का संज्ञान लिया था।

शासन के संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने आठ जनवरी 2022 को कोतवाली थाने में कालेज के संचालक पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। डॉक्टर अभिषेक यादव,उनकी पत्नी मनीषा यादव,उनकी बहन डॉक्टर पूनम यादव,डॉक्टर सी प्रसाद,शोभितानंद यादव फर्जी दस्तावेज देने का कार्य कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+