कुशीनगर में इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल पर घूस लेने के मामले में केस दर्ज

डीजीपी के निर्देश पर कुशीनगर के पडरौना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर व तुर्कपट्टी थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ घूस लेने के मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

police

Kushinagar News: कुशीनगर के हाटा कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में पडरौना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर व तुर्कपट्टी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पर बतौर एसआई एक महिला से हत्या के प्रयास मामले में उसके बेटे का नाम निकलवाने के मामले में दो लाख रुपए घूस लेने का आरोप है। महिला ने कांस्टेबल को दो लाख रुपए दिए थे। डीजीपी से महिला की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरु कर दी गयी थी।

जानकारी के मुताबिक, हाटा कोतवाली के ढ़ाढ़ा खुर्द की रहने वाली मीरा देवी पत्नी कन्हैया मद्धेशिया ने डीजीपी से शिकायत की थी कि उसके लड़के धीरज व सितू के खिलाफ हाटा कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था। उस समय दरोगा भिक्खू राय इस मामले में विवेचक थे। वर्तमान समय में वह पडरौना कोतवाली में तैनात हैं। छोटे बेटे सितू का नाम मुकदमें से निकलवाने के लिए उन्होंने पांच लाख रुपए की मांग की और कहा सिपाही किशुन सिंह को घर भेजुंगा पैसे उन्ही को दे देना। श्री किशुन सिंह 6 अगस्त 2021 में मेंरे घर पहुंचे और मैंने दो लाख रुपए उनको दे दिया। अगले दिन जब मैं थाने पहुंची तो दरोगा से बेटे को छोड़ने की बात कही इस पर वह भड़क गए और पांच लाख न मिलने से बेटे को जेल भेज दिया।

हाटा के कार्यवाहक कोतवाल अखिलेश यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पडरौना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर भिक्खू राय व तुर्कपट्टी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल श्रीकिशुन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+